राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता करेंगे श्री रेणुका जी अंतरराष्ट्रीय मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-11-2026

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता 24 नवंबर को श्री रेणुका जी अंतरराष्ट्रीय मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। राज्यपाल 24 नवंबर को दोपहर श्री रेणुका जी पहुंचेंगे।

अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल भगवान परशुराम मंदिर में शीश नवाएंगे तथा श्री रेणुका जी मेला मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत वह रेणु मंच मेला मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण समारोह एवं श्री रेणुका जी अंतरराष्ट्रीय मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

राज्यपाल सायं देवघाट में आयोजित श्री रेणुका माता की आरती में भी भाग लेंगे। इसके उपरांत रेणु मंच मेला मैदान में भगवान परशुराम कथा मंचन कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *