मनाली में चौपाल युवक का क़त्ल, दो गिरफ्तार

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-08-2024

हिमाचल प्रदेश के मनाली  में चौपाल  के रहने वाले सुभाष चंद की हत्या के मामले  में पुलिस ने  दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया  है। पुलिस थाना मनाली में चौपाल  के रहने वाले सुभाष चंद की हत्या का मामला दर्ज हुआ था।
हत्या के आरोपियों में राजीव कुमार निवासी बजाथल डाकघर व तहसील नेरवा ज़िला शिमला  और बीरबल निवासी रोलिंग डाकघर तहसील पधर ज़िला मंडी के नाम शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए भी भरसक प्रयास कर रही है।
यह गिरफ्तारी मनाली पुलिस  की त्वरित कार्यवाही का परिणाम है, जो अपराधों को नियंत्रित करने और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *