बिलासपुर सेशन कोर्ट के बाहर चली गोलियां, एक युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-06-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के सेशन कोर्ट  के पास गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड में  एक युवक घायल हुआ है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एम्स बिलासपुर  रेफर कर दिया गया है। डीएसपी मदन धीमान मामले की छानबीन कर रहे हैं।
आपको बता दें, घायल हुए व्यक्ति का नाम सौरभ पटियाल है जो कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर  पर हमले के आरोप में कोर्ट में पेशी के लिए आया था। आरोपी को करीब डेढ़ महीने पहले ही मारपीट मामले में जमानत मिली थी।
जानकारी के मुताबिक  जिन लोगों ने गोली चलाई उसमें से एक पकड़ लिया गया है जबकि, एक आरोपी भागने में कामयाब हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज   कर जांच शुरू कर दी है।
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *