रिपब्लिक भारत न्यूज़ 21-12-2024
20 दिसंबर 2024 को हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से “नशा मुक्त भारत अभियान” पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री सुमित खिमटा (आईएएस), उपायुक्त सिरमौर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री विवेक अरोड़ा, जिला कल्याण-कम-प्रोबेशन अधिकारी सिरमौर, श्रीमती धर्मी देवी, तहसील कल्याण अधिकारी नाहन, श्री राजू अली, सांख्यिकी सहायक, नाहन ने भी शिरकत की।
मुख्य अतिथि श्री सुमित खिमटा ने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे की समस्या और इसके युवाओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब के प्राचार्य डॉ. आर.बी. शर्मा, डॉ. अश्वनी लांबा हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ के प्रिंसिपल और डॉ. अनूप, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय पीजी कॉलेज नाहन को संसाधन व्यक्ति के रूप में आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रजनीश बंसल और उपाध्यक्ष श्री विकास बंसल ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अच्छी संगति में रहें और अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब के प्राचार्य डॉ. आरबी शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए और छात्रों को नशे की लत और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूक किया। हिमाचल प्रदेश कॉलेज ऑफ लॉ के प्रिंसिपल डॉ. अश्वनी लांबा ने भी नशे की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय पीजी कॉलेज नाहन के भौतिकी के प्रोफेसर डॉ. अनूप ने भी छात्रों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने “नशा मुक्त भारत” पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, व नाटी प्रस्तुत की और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पायल, यश और अंतिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विभा और रितेश ने दूसरा स्थान और कुमकुम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम को सभी ने सराहा और इसे नशा उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना।