भारत ज्ञान विज्ञान समिति की स्थापना के 35 वर्ष पूरे होने पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने मनाया स्थापना दिवस 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 24-12-2024

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने अपनी पैतृक संस्था भारत ज्ञान विज्ञान समिति की स्थापना के 35 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस समारोह का जी जी डी एस डी कॉलेज राजपुर, पालमपुर में आयोजन किया।

कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ विवेक शर्मा ने आयोजन के लिए समिति का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर समिति के “युवा बचाओ अभियान” के तहत “गुंजन” संस्था के कंसलटेंट विजय कुमार ने कॉलेज के विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों से नशा मुक्ति संवाद क़ायम करके जानकारी दी।

तथा साथ ही समिति के 80 वर्ष से ऊपर की आयु पार कर चुके अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को “ज्ञान विज्ञान सम्मान” से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में समिति के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार 91वर्षीय प्रो सुंदर लोहिया, पूर्व राज्य उपाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर मेहता, ओम प्रकाश प्रभाकर, सुरम सिंह शामिल थे। साथ ही नशा मुक्ति के लिए सुदृढ़, बेहतरीन एवं गंभीरता से कार्य करने के लिए गुंजन संस्था को भी समिति द्वारा सम्मान प्रदान किया गया जिसे विजय कुमार ने प्राप्त किया।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, कांगड़ा जिला के संस्थापक जिलाध्यक्ष डॉ हरदेव कटोच, सेवानिवृत कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ आर के जिसटू, तथा डॉ विवेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर बोलते हुए डॉ. कुलदीप सिंह तंवर नव कहा कि उनके लिए यह बहुत ही भावुकता का अवसर है जब समिति के ऐसे वरिष्ठ साथियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसी शख्सहियतों को सम्मानित करने हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

डॉ तंवर ने समिति के साक्षरता अभियान से लेकर, बेटी बचाओ -खेती बचाओ अभियानो पर चर्चा करते हुए देश में 80 के दशक में शुरु हूए जन विज्ञान आन्दोलन पर प्रकाश डाला।

समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने मंच संचालन करते हुए युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक दबाव पैदा करने तथा कार्यकर्ताओं को आगे आने का आह्वान किया।

इस राज्य स्तरीय समारोह में कला जत्था से जुड़े सुरजीत, पंकज, बबली, नवीन, विजय, नीरा आदि कलाकारों ने संगठन के गीतों के माध्यम से माहौल तैयार किया तथा पूरे सभागार में जन चेतना गीत गूंजे।  इस मौके पर सम्मानित किए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साँझा किए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *