रिपब्लिक भारत न्यूज़ 03-01-2025
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला देहरा के तहत आते रानीताल पुलिस चौकी के गांव बांध से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय मुन्नी देवीमुन्नी देवी निवासी बरेली के रूप में हुई है। मुन्नी देवी लगभग 20 साल से यहां अपने बेटे नेकपाल और बहू के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि महिला रात को अपनी बेटी के पास ज्वालामुखी रोड में आई हुई थी और रात लगभग 10 बजे के करीब नेक पाल नशे की हालत में यहां पहुंचा और मां को रानीताल अपने घर ले गया। सुबह वह महिला अपने बिस्तर पर मृत पाई गई। मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं।
मृतक महिला का बेटा और उसकी बहू और दो बच्चे मौके से फरार थे लेकिन पुलिस ने उनको पकड़ लिया है । आरोप है कि बेटे ने ही उसकी गला घोटकर हत्या की है, उसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर भी मौके पर स्वयं आए थे।