राह चलती महिला को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 15-01-2025

 शिमला  जिला के संजौली में एक तेज रफ्तार बस ने महिला को  टक्कर मरने का मामला सामने आया है।  जिससे महिला को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए लेकिन उसे कोई अस्पताल नहीं ले जा रहा था, वहीं स्थानीय पार्षद अंकुश मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को तुरंत अपनी गाड़ी में डाल कर उपचार के लिए IGMC पहुंचाया , उनका इलाज चल रहा है।

बुधवार करीब ढाई बजे   सड़क पर चल रही एक महिला को निजी बस ने संजौली चौक पर टक्कर मार दी । हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गयी। फ़िलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला शिमला के मशोबरा क्षेत्रकी रहने वाली बताई जा रही है और वह किसी काम से अस्पताल आई थी। अस्पताल से वापिस जाते उनके साथ यह हादसा हुआ है।

घायल महिला को नगर निगम शिमला के पार्षद अंकुश वर्मा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया है। स्थानीय पार्षद अंकुश ने बताया कि करीब ढाई बजे के करीब यह घटना हुई है। जब वह संजौली चौक से गुजर रहे थे इस दौरान एक बस ने महिला को टक्कर मार दी । महिला टक्कर में घायल हो गयी । जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को IGMC पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चला हुआ है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *