बड़ा हादसा: अनियंत्रित हो संपर्क सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एनएच पांच  गिरी गाड़ी, दो महिलाओं की मौत

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 15-01-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर  के स्पीलो-कानम सड़क  मार्ग पर एक बोलेरो हादसे की शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक  इस दुर्घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई जबकि वाहन चालक और अन्य व्यक्ति घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

बुधवार सुबह  चार लोग एक पिकअप (एचपी 27बी 1105) में सवार होकर स्पीलो से कानम की ओर जा रहे थे।  बीआरओ कैंप के नजदीक पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी संपर्क सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एनएच पांच( NH-5) पर जा गिरी। हादसे में बसंती (45), निवासी बिहार की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला नोरबू जांगमो (61) गांव स्पीलो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

हादसे में वाहन चालक एवं मालिक पवन कुमार नेगी (65) और उसका बड़ा भाई पूरण छेरिंग (75), गांव स्पीलो गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी स्कीबा   में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले जाया गया। यहां से दोनों को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *