संविधान गौरव दिवस के बहाने सुखराम चौधरी और बलदेव तोमर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 19-01-2025

रविवार को संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की।

इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर, तथा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विधायक सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल की सुखु सरकार केवल “दुख की सरकार” है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो साल के कार्यकाल में केवल तबादले किए और पांवटा विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया।

उन्होंने बताया कि यहां जितनी सड़कें बन रही हैं, वे सभी प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही हैं।

प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने 75 बार संविधान में अपने फायदे के लिए संशोधन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया और उन्हें लोकसभा चुनावों में नेहरू द्वारा हराया गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबेडकर की स्मृति में बनाए गए स्टेचू और योजनाओं की सराहना की।

कार्यक्रम में पांवटा मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *