5 साल की बच्ची पर बाघ ने किया जानलेवा हमला, पीठ-कंधे पर आईं चोटें 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 21-01-2025

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के  तहत चौपाल  के चंजालपुल इलाके में  देर शाम   एक बाघ ने  5 साल की मासूम बच्ची  पर हमला कर  दिया है।
बताया जा रहा है कि चंजालपुल इलाके में   रह रहे नेपाली मूल के प्रकाश नामक व्यक्ति की बेटी अनुषा अपने  घर से बाहर निकली थी, तभी वहां घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया और बाघ बच्ची को उठाकर भागने लगा।
बच्ची की मां के जोर- जोर से चिल्लाने पर बाघ कुछ ही दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया। इस हमले में अनुषा की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन तुरंत एंबुलेंस  के जरिए बच्ची को सिविल अस्पताल नेरवा ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रकाश नेपाली अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ स्थानीय निवासी जगदीश ठाकुर की जमीन पर रहता है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस खतरनाक जानवर को पकड़ने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *