अंतरराज्यीय ऑनलाइन नशा तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 11 गिरफ्तार 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-01-2025

शिमला पुलिस ने  अंतरराज्यीय ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कोलकाता, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तस्कर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गिरोह का मुख्य सदस्य कोलकाता का संदीप शाह और दिल्ली का नीरज कश्यप है। इनके अलावा शिमला और आसपास के क्षेत्रों से संदीप धीमान (38), संजय वर्मा (32),  नितिन खेपन (26), विशाल मेहता (32), अभिनव कंवर (23), आशीष (29)शुभम शांडिल (30),प्रज्वल जस्टा (24),  और  सचिन स्तान (30) को भी गिरफ्तार किया गया है।

संजीव गांधी के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर शिमला  में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिमला पुलिस ने नशे खात्मे के लिए ऑपरेशन क्लीन चला रखा है। पुलिस को इस गैंग के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह लंबे समय से अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त था, जो पूरे जिला में नशे का नेक्सस चला रहा था।

उन्होंने बताया कि यह गैंग नशा तस्करी में नई नई तकनीकों का उपयोग कर रहे है। ऑनलाइन तरीके से पूरा एक्सेस चला रहे थे। मगर पुलिस नशे के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस नही बख्शेगी उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *