खाई में गिरी कार, जेबीटी शिक्षक की मौत, पत्नी घायल

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 30-01-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग उपमंडल के तत्तापानी में खंडेरी-लमशर सड़क पर बेड़ापश्ड नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जेबीटी शिक्षक की मौत हो गई जबकि उनका पत्नी गंभीर रूप से घायल है। महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

करसोग के साविंधार निवासी 55 वर्षीय जेबीटी शिक्षक प्रेम लाल शर्मा और उनकी पत्नी संतोष मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए तत्तापानी गए थे। तत्तापानी में स्नान करने के बाद जब दोनों घर लौट रहे थे तो घर से कुछ ही दूरी पर उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। प्रेम लाल शर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष कुमारी को सुन्नी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *