हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फामेसी कालाअंब में जन्म जात हृदय रोगों पर कार्यशाला 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20-02-2025

हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फामेसी कालाअंब में जन्म जात हृदय दोष पर एक विशेष जागरूकता काययक्रम का आयोजन किया गया। इस काययक्रम का मुख्य उद्देश्य  छात्रों को हृदय रोगों , उनके कारणों , लक्षणों और रोकथाम के उपायोंके बारे में जागरूक करना था।
इस अवसर पर हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ फामेसी कालाअंब के प्राचार्य डॉ. आर.बी. शर्मा ने कहा कि हृदय रोगों एवं जन्मजात हृदय रोगों से संबंधित कई समस्याएं होती है जो जन्म से ही मौजूद रहती है और इस पर सही निदान व उपचार से इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली , संतुलित आहार और  नियमित व्यायाम से हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि आप अपने जीवन शैली में परिवर्तन करते हैं और स्वस्थ जीवन जीने के लिए नियमित व्यायाम और खान-पान पर ध्यान देते हैं तो हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस वाद विवाद प्रतियोगिता में यश ने प्रथम जबकि गरिमा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य व अन्य सरकार के शिक्षकों ने छात्रों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *