रिपब्लिक भारत न्यूज़ 08-07-2024
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए अभी भी फॉर्म भरने के लिए रोजाना महिलाओं की लाइनें लग रही हैं। इनमें से कुछ महिलाऐं 1500 के लिए गलत जानकारी भी अपने फॉर्म में दे रही हैं जिस पर एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। अगर कोई महिला अपने फॉर्म में गलत जानकारी देते हुए पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं इन दिनों फॉर्म भरने में जुटी है। तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में फॉर्म जमा करवाने के लिए महिलाओ की लाइन लगी है। 500 से 600 महिलाएं रोजाना यहां फॉर्म भरने के लिए पहुंच रही है।
तहसील कल्याण अधिकारी शिमला शहरी सुरेंद्र कुमार बिमटा ने बताया कि शिमला जिला में रोजाना 1500 रुपए के फॉर्म भरने के लिए महिलाओ की भीड़ उमड़ रही है। उन्होने बताया कि फॉर्म में यदि गलत जानकारी दी जाती तो उन महिलाओं पर कार्यवाई की जाएगी।
केंद्रीय सरकार के कर्मचारी पेंशनर, अनुबंध, दैनिक वेतन भोगी, भूतपूर्व सैनिक, व विधवाएं, आशा वर्कर, मल्टी टास्क वर्कर जैसे अन्य जीएसटी में पंजीकृत है वो इस योजना में पात्र नही होंगे।