घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े, कल से लागू होंगी नई कीमतें

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 07-04-2025

एलपीजी सिलेंडर  की कीमतों में  सरकार ने इजाफा किया  है। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। सोमवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने  वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया।
दिल्ली में अभी गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी।
एक साल के बाद सरकार ने   घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव किया है। आखिरी बार गैस सिलेंडर की कीमत में 9 मार्च 2024 को बदलाव किया गया था। तब सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती की थी।
खास बात तो ये हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में मार्च 2023 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। तब भी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए का इजाफा किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *