बीमारी से तंग आकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम ,की आत्महत्या

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 11-04-2025

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दुखद घटना सामने आई है। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त 72 वर्षीय रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने बीमारी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

हादसे मे मृतक बद्रीपुर की गुज्जर कॉलोनी में रहने वाला है जोकि लंबे समय से बीमार चल रहा था। उन्होंने इस वारदात को उसे समय अंजाम दिया जब बुधवार दोपहर वह अपने कमरे में गए, और फिर कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका पाया।

घबराए परिजनों ने तुरंत उन्हें फंदे से उतारा। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस ने बताया कि 72 वार्षिय अश्विनी तनाव में रहते थे। उनकी बीमारी ने उन्हें मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था। डी.एस.पी. मानवेंद्र ठाकुर ने केस दर्ज कर जांच शुरू करने की पुष्टि की।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा है। कई लोग मानसिक स्वास्थ्य और बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है। बीमारी और तनाव से जूझ रहे लोगों को समय पर मदद मिलना जरूरी है। परिवार और समाज की भूमिका अहम हो सकती है।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। जांच में आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक कोई अन्य संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *