रिपब्लिक भारत न्यूज़ 27-04-2025
धर्मशाला से सटे नड्डी निवासी मनोज कुमार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने वूल फेडरेशन का चेयरमैन बनाया है। वहीं वीर सिंह को सदस्य बनाया गया है। मनोज कुमार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे नड्डी पंचायत के प्रधान भी रहे हैं।
मनोज सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वालों में गिने जाते हैं। इसके चलते ही सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी है।