रिपब्लिक भारत न्यूज़ 24-07-2025
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सरकाघाट में एक एचआरटीसी बस अनियंत्रित जो खाई में गिरी है। हादसे में 3 महिलाओं सहित 5 कई मौत 20 लोगों के घायल होने की खबर है।
हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकारघाट मौके के लिए रवाना हुए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि हादसे में 3 महिलाओं सहित 5 कई मौत हो गई जबकि 20 के आस पास लोग घायल हुए हैं।
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस सरकाघाट- जमनी दुर्गापुर रूट पर जा रही थी और मसेरन के पास हादसे का शिकार हो गई। करीब नौ बजे के पास मसरेन के त्रांगला गांव में एक मोड से बस खाई में जा गिरी।
त्रांगला की महिला मधू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज सुबह सुबह हमारे घर के पास एक बस खाई में गिरी है।