रिपब्लिक भारत न्यूज़ 19-08-2025
कुमार सोनी,अमृतसर
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता स्थानीय बैडमिंटन हाल टेलर रोड में जिला बैडमिंटन को आर्डिनेटर आशू विशाल के नेतृत्व में आरम्भ हुई।
प्रतियगिता में अंडर 17 लड़को में डीएवी इंटरनैशनल के छात्र अखिल व साहिल ,स्प्रिंग डेल स्कूल के छात्र आरव व सोरेन,एमिनेंस स्कूल के छात्र सुखमन जिला अमृतसर बैडमिंटन टीम में चुने गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ बैडमिंटन कोच संजीव वर्मा,सोमेश चौधरी,रजनी कुमारी,श्रीमती जगदीश कौर,राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सोनी, मलकियत सिंह इत्यादि उपस्थित थे।