कुल्लू में फिर हुई लैंडस्लाइड, 2 घर भूस्खलन की चपेट में, एक की मौत -तीन रेस्क्यू, कई लोग फंसे

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-09-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में  लगातार लैंडस्लाइड हो रहे है। आज सुबह के समय भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए और इस घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।

जानकारी मुताबिक  गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टानें आ गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से दो घरों में नुकसान हुआ है। मौके पर एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक दो महिलाओं समेत तीन लोगों को बचाया गया है।

सभी को प्राथमिक उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति के शव को निकाला गया है।
इसके अलावा एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी घर के अंदर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। एडीसी कुल्लू अश्विनी कुमार और एसडीएम निशांत कुमार मौके पर मौजूद हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *