पंजाब के डिजास्टर मैनेजमेंट फंड के 11,000 करोड़ रुपए का हिसाब जनता के सामने रखे भगवंत मान सरकार: हरविंदर सिंह संधू

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पंजाब के लिए 1600 करोड़ का फंड दिए जाने का हरविंदर सिंह संधू ने किया स्वागत

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-09-2025

कुमार सोनी , अमृतसर

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों के सर्वेक्षण दौरे के तहत पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को मुसीबत से निकालने के लिए पंजाब सरकार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 1600 करोड़ रुपए के फौरी राहत पैकेज की घोषणा का भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा अमृतसर की ओर से स्वागत किया है।

हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि इससे पहले केन्द्र नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा पंजाब को 1100 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है, जिसका पंजाब सरकार कोई जिक्र नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यह राहत फंड अभी सिर्फ शुरुआत के राहत कार्यों के लिए है, बाकि का राहत पैकेज बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के बाद घोषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के नेता बाढ़ प्रभावितों के लिए केन्द्र की नरेंदर मोदी सरकार से कभी 60,000 करोड़ के जीएसटी रिफंड की, तो कभी 20,000 करोड़ रुपए की माँग कर रहे हैं, जबकि पंजाब सरकार के अपने अधिकारी बाढ़ प्रभावितों के लिए करीब 12,500 करोड़ रुपए की माँग कर रहे हैं।

हरविंदर सिंह संधू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके नेताओं को सवाल करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के कास ‘डिजास्टर मैनेजमेंट फंड’ के तहत आपदा प्रबंधो के लिए 11,000 करोड़ रुपए की राशि पड़ी है, यह फंड कहाँ गया? भगवंत मान सरकार या उसके नेता इसके बारे में कोई बात नहीं करते और ना ही इन्होने इसका ब्यौरा केन्द्र की मोदी सरकार को दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार के नेताओं से माँग की कि वह डिजास्टर मैनेजमेंट फंड के 11,000 करोड़ का हिसाब पंजाब की जनता के समक्ष दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *