रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-09-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सेवा ही संगठन, भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति करने के लिए नहीं बनी अपितु ये देश मेरा है, समाज मेरा है, आपदा की घड़ी में समाज के साथ खड़े होने का धर्म निभाते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में आपदा प्रभावित भाई, बहनों की सहायता में पहले दिन से ही लगी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समाज से भरपूर मात्रा में सहयोग प्राप्त करके उसे प्रभावित परिवारों तक पहुचाने में अहम भूमिका निभाई।
चम्बा जिला की त्रास्दी में प्रभावित परिवारों के लिए आज 5 ट्रक सामान के भरकर उन्हें डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हरी झण्डी दिखाई। हरी झण्डी दिखाते हुए डाॅ. बिन्दल ने कहा कि गत दिनो भारी बरसात के कारण आई त्रासदी में आज तक 10542 राशन किटे, 1000 स्टेशनरी किट, जूते, चप्पल, कपड़े, साबून, टूथपेस्ट, बिस्किट, नित्य प्रयोग की चीजें दवाईयां इत्यादि भरपूर मात्रा में प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाया और इस कार्य में 12 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया और अभी यह सामान व राशन सप्लाई करने का काम जारी है।
डाॅ. बिन्दल ने आज चम्बा जिला के लिए 188 क्विंटल चावल, 153 क्विंटल आटा, 2000 किलो नमक, 1000 तरपाल, 1050 गद्दे, 630 किलो चीनी, 2000 किलो दाल, 325 किलो हल्दी, 750 किलो मसाले, 2400 लीटर खाने का तेल, 50 किलो चाय पत्ती, 2600 साबून, 1200 पैकेट बिस्किट, 650 सेनेटरी पैड व अनेक प्रकार के नित्य प्रयोग का सामान इन 5 ट्रको में पे्रषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के चुराह से विधायक डाॅ. हंसराज, डलहौजी के विधायक डी0एस0 ठाकुर, भरमौर के विधायक डाॅ. जनकराज, भटियात के पूर्व विधायक विक्रम जरियाल, चम्बा के पूर्व विधायक पवन नय्यर, जिलाध्यक्ष चम्बा धीरज नरयाल इस सामान को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
डाॅ. बिन्दल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी व भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का आभार व्यक्त किया जिन्होनें चम्बा के लिए ये सारा सामान उपलब्ध करवाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए डाॅ. बिन्दल ने कहा कि 28 ट्रक सामान के उत्तर प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित भाई, बहनो की मदद के लिए भेजे व 11 ट्रक आज और पहुंचेगे। इस प्रकार 39 ट्रको में 4800 किटे सहयोग हेतु उत्तर प्रदेश के मंत्री जसवंत सिंह सैणी जी लेकर नूरपुर पहुंचे और प्रत्येक किट में बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री, बर्तन, तरपाल, बाल्टी, मग व नित्य उपयोग की वस्तुएं शामिल है। भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करती है।
असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा व असम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दलीप सायकिया का भी कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं जिनके द्वारा राहत सामग्री की बड़ी खेप भेजी गई है और त्रिपुरा से भी बड़ी खेप हिमाचल के लिए भेजी है जिसके पहुंचते ही उसकी जानकारी दी जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक डाॅ. हंसराज, विधायक डी.एस. ठाकुर, विधायक डाॅ. जनकराज, पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, जिलाध्यक्ष चम्बा धीरज नरयाल, पूर्व विधायक पवन नय्यर आपदा प्रभावित चम्बा के प्रवास पर निकल गए हैं। 3 दिन के इस प्रवास में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन करेंगे व आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाएंगे और आपदा ग्रस्त परिवारों को मिलकर हिम्मत व ढांढस बंधाएंगे।