रात के अंधेरे में सड़कों पर लावारिस पशु  छोड़ना पड़ा मेंहगा ,माफी मांग व मुर्गा बन छुड़ाई जान 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 22-07-2024

 आज हर जगहसड़कों पर लावारिस पशु   सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने खड़े हुए हैं। इस समस्या का समाधान में आमजन का सहयोग सबसे जरूरी है।   रात के अंधेरे में लोग  पशुओं को बेकार समझकर सडक पर छोड जाते हैं। जो न केवल सड़कों पर दुर्घटना का कारन बनते हैं बलिक लोगों की फसलों को भी नुकसान पहुंचते हैं  ऐसा ही एक वाक्या रविवार रात भी सामने आया है।

धर्मशाला  के ढगवार ,गग्गल के कुछ लोग अपने पशुओं को धंलू व योल के पास छोड़ने आए थे। उसी दौरान क्रांति संस्था  के सदस्यों ने गांव वालों की मदद से इन्हें रंगे हाथों पकड लिया। यहीं नहीं लोगों ने उन्हें मौके पर मुर्गा भी बनाया  ।
उसके बाद पशुओं को वापस उनके मालिकों के साथ उनके घर पर छोडा गया। उन्होंने यह भी सन्देश दिया कि  यदि कोई दोबारा ऐसा करता हुआ पाया गया तो वह ठीक नहीं होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *