फंदा लगा 15 वर्षीय लड़की ने  की आत्महत्या, मामला दर्ज

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-09-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के तहत एक लड़की ने बजौरा के समीप कलैहली में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कलैहली में लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना भुंतर थाना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस की टीम मौके पर गई और लड़की के शव को फंदे से उतारा।

मृतक लड़की की पहचान 15 वर्षीय  सपना पुत्री दीपक निवासी झाझरकोट तेलगम नेपाल के रूप में हुई है। लड़की के माता-पिता ने घटना पर कोई शक आदि जाहिर नहीं किया है। घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव चौहान ने  कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *