रिपब्लिक भारत न्यूज़ 22-09-2025
हिमाचल प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एक बार सिर्फ NHAI को प्रदेश में गलत तरीके से निर्माण करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया है।
पंचायती राज मंत्री ने प्रदेश में NHAI फेस दो के चल रहे निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए। अनिरुद्ध सिंह ने टूक कहा कि प्रदेश में NHAI ने अगर बेतरतीब ढंग से हो रहे कटान और निर्माण पर रोक नहीं लगाई तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक कदम आगे बढ़ते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर NHAI के उच्च अधिकारियों ने दबाव बनाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। इसके अलावा अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेश पुलिस प्रशासन को भी निर्माण कार्य से जुड़ी शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई करने को कहा है।
अनिरुद्ध सिंह ने NHAI के कामों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में NHAI सही तरीके से काम नहीं कर रही है। इसके बावजूद जो लोग NHAI की कारगुज़ारियों पर सवाल उठा रहे हैं उनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पांवटा-हाटकोटी हाइवे NH 707 पर भी बेतरतीब ढंग से काम हुआ। जो लोग इसके खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं उनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है।अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की थी और स्थिति के बारे में बताया था। पुलिस के पास भी शिकायतें आई हैं। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि NHAI अधिकारी तुरंत इन शिकायतों पर कार्रवाई करें।
इसके अलावा पंचायती राज मंत्री ने पुलिस प्रशासन को भी शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई करने को कहा है। अनिरुद्ध सिंह ने साफ़ शब्दों में कहा कि प्रदेश में NHAI ने अगर बेतरतीब ढंग से हो रहे निर्माण पर रोक नहीं लगाई तो अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि अगर NHAI के उच्च अधिकारियों ने दबाव बनाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही अनिरुद्ध सिंह कड़े शब्दों में प्रदेश पुलिस प्रशासन को भी NHAI से जुड़ी शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के निजी दौरे से वापस लौटने के बाद सीएम के सामने भी इस मुद्दे को उठाएंगे।