रिपब्लिक भारत न्यूज़ 30-09-2025
सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में आगामी 4 से 6 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में इस बार खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस बाबत एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि यमुना शरद महोत्सव 2025- स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित होगा जिसकी थीम “Paonta Against Drugs” होगी।
यह प्रतियोगिता 4, 5 और 6 अक्टूबर 2025 स्थान: MC ग्राउंड, तिब्बतियन स्कूल एवं विभिन्न खेल मैदान में आयोजित होगी।
बैडमिंटन टूर्नामेंट का स्थान बैडमिंटन कोर्ट कॉम्प्लेक्स, गज्जर कॉलोनी रहेगा। यहां समय: 9 AM – 5 PM तक खेल होगा। इसमे इनाम: Winner – ₹11,000 | Runner Up – ₹7,000 रहेगा। श्रेणियाँ: Men’s Doubles (Open) एवं Men’s Doubles (40+ Age) रहेगी।
कबड्डी टूर्नामेंट MC ग्राउंड में आयोजित होगी जिसमे विनर को ₹21,000 और रनर अप टीम को ₹11,000 मिलेंगे।
इसी तरह फ़ुटबॉल टूर्नामेंट स्थान: तिब्बतियन स्कूल ग्राउंड मे होगा। इसमे इनाम: Winner – ₹15,000 | Runner Up – ₹7,000 रहेगा। और वॉलीबॉल टूर्नामेंट स्थान: MC ग्राउंड में होगा। इसमें इनाम: Winner – ₹15,000 | Runner Up – ₹7,000 रहेगा।
उन्होंने बताया कि यह यह स्पोर्ट्स फेस्टिवल सिर्फ़ खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संदेश भी है कि “ड्रग्स से दूरी, खेलों से दोस्ती!”
Paonta Sahib अब एक साथ खेल भावना, भाईचारा और नशा-निवारण का प्रतीक बनेगा।