रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-12-2025
25 से 27 दिसंबर तक झारखंड के रांची स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली 27वीं सीनियर यूथ एंड मिनी नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की अहम भूमिका रहेगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के तीन रेफरी अपनी सेवाएं देंगे।

हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गोबिंद सिंह चैंइक ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रविंद्र कुमार, ज्ञान सिंह और बहादुर सिंह का बतौर रेफरी चयन किया गया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
एसोसिएशन के राज्य मीडिया प्रभारी यशपाल सिंह कपूर ने जानकारी दी कि रेफरी के अलावा इस चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की पुरुष और महिला टीमें भी भाग लेंगी। खिलाड़ी इस राष्ट्रीय मंच पर अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


