बस में सवार महिला और पुरुष 1.175 किलोग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 08-12-2025

पुलिस के एसआईयू टीम ने निजी बस में सवार मंडी जिला की एक महिला व पुरुष से चरस बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  जांच  शुरू कर दी है।

एसपी अमित यादव ने बताया कि एसआईयू के निरीक्षक सुनील कुमार पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुरियाला मोड़ पर भोटा से ऊना के लिए आ रही एक निजी बस में सवार चेत राम निवासी गांव बनवाड़ी डाकघर थाची तहसील बालीचौकी जिला मंडी व महिला तारा देवी निवासी गांव निशेणी डाकघर गुराण तहसील बालीचौकी जिला मंडी के पास से 1.175 किलोग्राम चरस बरामद की।

एसपी ऊना ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *