टिप्पर यूनियन के पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन में, कंपनी द्वारा जब तक मांगेनहीं मानी जाती तब तक जारी रहेगा आंदोलन

रिपब्लिक भारत न्यूज़  10-12-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पिछले तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी दि टिप्पर यूनियन का धरना बुधवार को भी जारी रहा।

यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि जब तक गावर कंपनी उनकी जायज मांगों को मान नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि लगातार तीन दिनों से धरने पर बैठे होने के बावजूद कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की बातचीत नहीं की गई है, जिससे यूनियन के सदस्यों में रोष बढ़ता जा रहा है।

तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे और यूनियन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि टिप्पर ऑपरेटरों की मांगें पूरी तरह से उचित हैं। यूनियन की अनदेखी करना उचित नहीं है। गौरव शर्मा ने गावर कंपनी को दो चेतावनी दी कि यदि टिप्पर यूनियन की मांगें जल्द से जल्द नहीं मानी गई तो आने वाले समय में यह आंदोलन और उग्र किया जाएगा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *