नाहन में श्रम कल्याण विभाग ने ली एंटी-चिट्टा अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-12-2025

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के श्रम कल्याण विभाग में आज मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर शपथ ली।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों से दूर रहेंगे और समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी प्रण लिया कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित एवं सक्षम अधिकारियों को दी जाएगी।

इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवकों का यह नैतिक दायित्व है कि वे समाज के समक्ष अनुशासन और सदाचार का उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने परिवार, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *