संगड़ाह नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी: उपायुक्त

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-03-2026 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डो का परिसीमन वर्ष-2026 में होने वाले नगर पालिका/नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि अधिसूचित नगरपंचायत वार्ड परिसीमन बारे यदि जन साधारण को कोई आक्षेप हो तो वह 10 मार्च, 2026 तक उपायुक्त कार्यालय में अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते है।

उन्होंने बताया कि संगडाह नगर पंचायत को वार्डो में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *