करियर अकैडमी ने 10वीं व 12वीं (साइंस) के छात्रों के लिए फ्री टेस्ट सीरीज़ की शुरू

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 07-03-2026

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों में आने वाली दिक्कतों को दूर करने और छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए शुरू की गई पहल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रतियोगी व बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाने के उद्देश्य से करियर अकैडमी ने फ्री टेस्ट सीरीज़ शुरू की है।

संस्थान का मानना है कि कई छात्र पढ़ाई तो अच्छी तरह करते हैं, लेकिन ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों को हल करते समय उन्हें सही विकल्प चुनने और समय प्रबंधन में कठिनाई होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह टेस्ट सीरीज़ शुरू की जा रही है।

इस टेस्ट सीरीज़ के माध्यम से छात्रों को परीक्षा पैटर्न के अनुसार नियमित अभ्यास का मौका मिलेगा, जिससे उनकी स्पीड और एक्यूरेसी में सुधार होगा। साथ ही प्रत्येक टेस्ट के बाद छात्रों को उनकी परफॉर्मेंस का विश्लेषण भी दिया जाएगा, ताकि वे अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधार सकें।

संस्थान के प्रतिनिधि ने बताया, “आज के समय में अधिकांश परीक्षाएं ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर आधारित हैं। ऐसे में छात्रों के लिए नियमित अभ्यास
बहुत जरूरी है। हमारी यह फ्री टेस्ट सीरीज़ छात्रों को परीक्षा के माहौल में अभ्यास करने का अवसर देगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *