शिल्लाई में 282 पेड़ों का अवैध कटान – देवभूमि की प्रकृति से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : अवि ठाकुर

देवभूमि की प्रकृति से खिलवाड़ बंद करो! जंगल बचाओ – हिमाचल बचाओ!

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 08-03-2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिल्लाई क्षेत्र में सामने आया 282 पेड़ों के अवैध कटान का मामला हिमाचल की देवभूमि की अस्मिता और पर्यावरण पर सीधा हमला है।

सिरमौर जिले के शिल्लाई क्षेत्र में वन विभाग की जांच में 282 पेड़ों को बिना अनुमति काटे जाने की पुष्टि हुई है और इस मामले में पूर्व जिला परिषद सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह दर्शाती है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए हिमाचल के जंगलों और प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं हिचकते।

अवि ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पहचान उसके जंगल, नदियां और प्राकृतिक धरोहर हैं। यदि इन्हें ही खत्म करने का षड्यंत्र होगा तो विद्यार्थी परिषद चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अवैध कटान करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके।

शिल्लाई क्षेत्र में पहले ही नशा माफिया माइनिंग माफिया सक्रिय थे और अब वन कटाव माफिया सक्रिय हो रहा है इन सभी को सरकार का श्रेय मिल रहा हैं
वन कटाव करने वाले और अधिकारियो के खिलाफ सख़्त कार्यवाही हो अन्यथा विद्यार्थी परिषद क्षेत्र के आम जनमानस को लामबंद करते हुए प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी और देवभूमि की प्रकृति की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *