तरनजीत संधू के दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर हिमानी अरोड़ा ने दी बधाई

पीएचडीसीसीआई ने दिल्ली में आर्थिक विकास वृद्धि की उम्मीद जताई

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 13-03-2026

अमृतसर,राहुल सोनी पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के फैशन टेक्स टेक फोरम की चेयर सुश्री हिमानी अरोड़ा ने चैंबर का प्रतिनिधित्व करते हुए तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनने पर बधाई दी है।

पीएचडीसीसीआई के फैशन टेक्स टेक फोरम की रीजनल चेयर हिमानी अरोड़ा ने कहा कि तरनजीत सिंह संधू का वैश्विक स्तर पर विशाल अनुभव और नीति, व्यापार तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की उनकी गहरी समझ, दिल्ली में शासन को मज़बूत करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और लोगों की सेवा पूरी लगन और ईमानदारी से करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दिल्ली में समावेशी विकास, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार, उद्योग और नागरिक समाज के बीच मिलकर किए जाने वाले प्रयासों के महत्व पर ज़ोर दिया।

उन्होंने संस्थागत ढांचों को मज़बूत करने ‘ईज़ ऑफ़ डुइंग बिजऩेस’ (व्यापार करने में आसानी) को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया कि राष्ट्रीय राजधानी आर्थिक और सामाजिक विकास के एक जीवंत केंद्र के रूप में लगातार प्रगति करती रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *