फिक्की फ्लो अमृतसर की चेयरपर्सन मोना सिंह ने प्रेरणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन में किया प्रतिनिधित्व

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 07-03-2026

कुमार सोनी,अमृतसर

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली में प्रेरणा 2.0 इंटरनेशनल महिला दिवस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया जो महिलाओं के नेतृत्व, उद्यमिता, नवाचार और नीतिगत संवाद को समर्पित एक राष्ट्रीय मंच रहा। यह सम्मेलन विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटरों और शिक्षाविदों ने भाग लिया तथा महिलाओं द्वारा संचालित परिवर्तन को गति देने के लिए संवाद और सहयोग पर चर्चा की। फिक्की फ्लो अमृतसर की चेयरपर्सन मोना सिंह ने इस सम्मेलन में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भाग लिया।

सुश्री मोना सिंह ने पॉलिसी, कैपिटल और सहयोग के ज़रिए महिलाओं के नेतृत्व वाली ग्रोथ को बढ़ावा देने के विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में पैनलिस्ट के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस चर्चा में महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत नीतिगत ढांचे, पूंजी तक बेहतर पहुँच और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस सत्र का संचालन डॉ. नैन्सी जुनेजा, संस्थापक मेटोंरक्स ने किया सम्मेलन में फिक्की फ्लो अमृतसर की भागीदारी ने महिला नेतृत्व, उद्यमिता और समावेशी आर्थिक विकास पर राष्ट्रीय स्तर की चर्चाओं में संगठन की सक्रिय भूमिका को और सुदृढ़ किया। इस अवसर पर फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन मोना सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *