शिमला के ट्विन टावर होटल में रुके हरियाणा के 31 MLA; मॉर्निंग वॉक तक की इजाजत नहीं,बाहरी लोगों की एंट्री बंद

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-03-2026

 सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू आज सुबह शिमला से सटे ट्विन टावर होटल पहुंचे व वहां ठहरे हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात की। करीब दो घंटे की मुलाकात के बाद वह वापस लौट गए।
होटल के भीतर जाने की इजाजत केवल वहां काम करने वाले कर्मचारियों को ही दी जा रही है। इनके अवाला हरियाणा कांग्रेस के वही नेता होटल तक पहुंच पा रहे हैं, जो कुफरी स्थित रेडिसन होटल में ठहरे हुए हैं और बीती शाम को कांग्रेस विधायकों के साथ ही हरियाणा से शिमला पहुंचे हैं।
हरियाणा में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को शिमला लाकर ठहराया है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सुबह के वक्त होटल से बाहर मॉर्निंग वॉक की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।
इसके बाद कुछ विधायक होटल परिसर में टहलते जरूर नजर आए। कई विधायक होटल के कमरों की खिड़कियों से बाहर झांकते हुए भी दिखाई दिए। इन विधायकों से मिलने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,प्रभारी बीके हरिप्रसाद व सांसद जय प्रकाश भी पहुंचे थे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *