रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-03-2026
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री 15 मार्च, 2026 को सिरमौर जिले में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान, उपमुख्यमंत्री पश्मी में चल्दा महासू महाराज के मंदिर में शीश नवाएंगे। जिसके पश्चात, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिंबी में प्रातः 11 बजे विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास व उदघाट्न करेंगे।

