रिपब्लिक भारत न्यूज़ 21-03-2026
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम ने बजट भाषण में कहा कि आरडीजी बंद होने से प्रदेश में इसका असर पड़ेगा। विपक्ष ने प्रदेश का साथ छोड़ दिया। बीजेपी पर टिप्पणी से नाराज विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंचे। इस पर सीएम को बजट भाषण रोकना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से सीट पर बैठने को कहा लेकिन वे , लेकिन नारेबाजी जारी रही।

अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा करते हुए कहा कि चिट्टे से निपटने के लिए सरकार 1,000 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। एसपीओ को अन्य क्षेत्रों में भी तैनात किया जाएगा। कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 50 महिला सब इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। एक हजार अन्य पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।

सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों सहित फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स सहित अन्य श्रेणियों के कर्मियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की। स्टाफ नर्स का वेतन 13,925 से बढ़ाकर 25,000 करने की घोषणा की।
चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरेंगे
चिकित्सकों के 300 पद ट्रेनी रिजर्व के रूप में सृजित किए जाएंगे। 150 सहायक स्टाफ नर्सों सहित पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे जाएंगे। बच्चो, महिलाओं की पोषण स्थिति में सुधार लाया जाएगा। राज्य पोषण नीति बनाई जाएगी। फूड टेस्टिंग के लिए चार नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य अधिकारियों सहित फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स सहित अन्य श्रेणियों के कर्मियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की।
एडवांस लैब, बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट स्थापित होंगी
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत टांडा सहित प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में ट्रैक-बेस्ड इंटीग्रेटेड टोटल लैबोरेटरी ऑटोमेशन सिस्टम से लैस एडवांस टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स के जरिए मरीजों को तेज और सटीक जांच सुविधाएं मिल सकेंगी।प्रदेश के अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी, जिससे चिकित्सा ढांचे को और बेहतर बनाया जाएगा।
हर घर शुद्ध पेयजल को 2000 करोड़ की योजना
हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए बड़ी पहल की घोषणा की है। पेयजल शुद्धिकरण के लिए RO, ओजोनेशन और गैस क्लोरीनेशन जैसी वर्ल्ड क्लास तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इन तकनीकों से पानी को बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक तत्वों से मुक्त किया जाएगा, जिससे लोगों को पूरी तरह सुरक्षित पेयजल मिल सकेगा। अभी तक जल शुद्धिकरण के लिए मुख्य रूप से ब्लीचिंग पाउडर (क्लोरीन) का उपयोग किया जाता रहा है, जिससे पानी में बदबू की समस्या रहती है। नई योजना के तहत इस प्रणाली को धीरे-धीरे गैस क्लोरीनेशन तकनीक से बदला जाएगा, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर होगी और गंध की समस्या खत्म होगी।
साइबर मित्र योजना शुरू होगी
साइबर सुरक्षा के लिए साइबर मित्र योजना शुरू होगी। एंटी चिट्टा आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जाएगा। एसएमएसई क्षेत्र के लिए हिम स्टार्टअप स्कीम शुरू होगी। 10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम सुक्खू ने ने घोषणा की कि बद्दी में हिम चंडीगढ़ व सिरमौर में हिम पंचकूला टाउनशिप बसाएंगे। धौलाधार के आंचल में कांगड़ा वैली टाउनशिप बसाएंगे। इन परियोजनाओं में हजारों करोड़ का निवेश होगा और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। खेलो हिमाचल चिट्टामुक्त अभियान को शुरू किया जाएगा। इसके लिए 12 करोड़ रुपये से त्रिस्तरीय खेल स्पर्धाएं शुरू होंगी। शिमला में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्थापित होगा।
3 लाख तक के ऋण की घोषणा
सीएम ने मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत 1 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को 3 लाख रुपए तक का ऋण विभिन्न स्वरोजगार इकाइयों के लिए दिया जाएगा।
सड़कों के लिए एक हजार करोड़,पटवारियों के 645 पद भरे जाएंगे
सड़कों, पुलों व पुनर्निर्माण के लिए एक हजार करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। अगले वित्तीय वर्ष से राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन होगा। पटवारियों के 645 पद चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। इसके लिए राज्य चयन आयोग की ओर से आवेदन मांगे जाएंगे। सरकार लोक निर्माण विभाग में 169 कनिष्ठ अभियंताओं के पद भरेगी।
कॉलेजों में 389 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद भरे जाएंगे
शिक्षा के लिए 9,660 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। हिमाचल में सभी यूजी कोर्स सेमेस्टर सिस्टम से चलाए जाएंगे। 75 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों के छात्र यदि जिला मुख्यालय के कॉलेज में दाखिला लेते हैं तो उन्हें हर महीने 5,000 रुपये की सहायता मिलेगी। कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू होगा। कॉलेजों में 389 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद भरे जाएंगे, हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज बनेगा। वर्ष 2026-27 में सभी UG कक्षाओं में एनुअल की जगह सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा।
पंचायत सचिवों व चौकीदारों के पद भरे जाएंगे
सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चौकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराये में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।
एक लाख महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये
सीएम ने मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना की घोषणा एक लाख अति गरीब परिवारों की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा, प्रदेश एक लाख अति गरीब परिवार सुखी परिवार बनेंगे। इनके उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। इनकी आर्थिकी को मजबूत की जाएगी। इन परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
स्नो टूरिज्म स्पॉट
स्नो टूरिज्म को बढ़ावा देने को 40 गांवों को स्नो टूरिज्म स्पॉट घोषित करेंगे। महिलाओं के लिए शी ट्रैवल पोर्टल शुरू होगा। सोलन और मंडी में कारवां पार्क बनेंगे। वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी
होम स्टे मालिकों को पर्यावरण अनुकूल प्रमाण पत्र मिलेगा। स्नो टूरिज्म को बढ़ावा देने को 40 गांवों को स्नो टूरिज्म स्पॉट घोषित करेंगे। महिलाओं के लिए सी-ट्रैवल पोर्टल शुरू होगा। सोलन और मंडी में कारवां पार्क बनेंगे। वीकेंड टूरिज्म की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री ज्वालाजी, श्रीनैना देवी जी का विकास होगा। होटल पीटरहाॅफ, होटल हमीर का पुनर्निर्माण होगा।
कांगड़ा एयरपोर्ट के पास एरोसिटी
कांगड़ा एयरपोर्ट के पास एरोसिटी बसाई जाएगी। पीपीपी आधार पर पर्यटन पंजीकरण सिस्टम लागू होगा, कौशल प्रशिक्षण के लिए संस्थान बनेगा। 345 लाख से विकासात्मक कार्य होंगे। माउंटेन बाइकिंग रूट चयनित होंगे। अगले महीने से दिल्ली- शिमला-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू होगी।सभी जिला मुख्यालय हेलीपोर्ट से जुड़ेंगे।
जलाशय की मछली खरीद के लिए 100 रुपये एमएसपी
मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना शुरू होगी। जलाशय की मछली खरीद के लिए 100 रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) देने की घोषणा की। मछुआरोंको अनुदान देने की भी घोषणा की। बोट की खरीद पर 70 फीसदी अनुदान मिलेगा।
राज्य किसान आयोग गठित
राज्य किसान आयोग गठित होगा ..पारंपरिक बीज के बीज गांव स्थापित होंगे, किसानों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी
दूध का क्रय मूल्य बढ़ाया
सीएम सुक्खू ने गाय के दूध के क्रय मूल्य को 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। साथ ही भैंस का दूध 61 से 71 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। चरवाहों के लिए डिजिटल कार्ड, जीवन बीमा की सुविधा मिलेगी। भेड़पालन के लिए 300 करोड़ की योजना शुरू होगी।
बजट आकार 54,928 करोड़ का
सीएम ने कहा कि 2026-27 के लिए बजट आकार 54,928 करोड़ का है। चालू वित्त वर्ष में 58,514 करोड़ पेश हुआ था। बजट में करीब 3586 करोड़ की कटौती हुई है। सभी गारंटियों को 100 फीसदी पूरा करेंगे।
