हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 3 सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौत

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-06-2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। हादसे में मारे गए महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे। धाम खाने के बाद सभी लोग बोलेरो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छतरूंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे सात की जान चली गई।

हादसे की भनक लगते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारी मशक्कत के बाद सभी सात शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *