द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में CT और AI पर जिला-स्तरीय DLD कार्यशाला का सफल आयोजन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 18-07-2026

द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार 21वीं सदी के कौशलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 18 जुलाई 2026 को एक दिवसीय CT & AI – DLD कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य NEP 2020 और NCFSE 2023 के तहत कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पाठ्यक्रम से जोड़ना था। इस जिला-स्तरीय विचार मंच में 40 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने CT और AI के कक्षा में उपयोग पर आधारित कुल 12 केस पेपर प्रस्तुत किए। इस DLD का उप-विषय _”वास्तविक जीवन में AI” था। शिक्षकों ने बताया कि आज AI का प्रयोग स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, यातायात और दैनिक जीवन में तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि बच्चों को AI का नैतिक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यशाला के अंतिम सत्र में सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन प्रशंसा समिति द्वारा किया गया। CBSE के निर्देशानुसार समिति ने प्रत्येक केस पेपर को विषय-वस्तु, नवीनता, कक्षा में उपयोगिता और प्रस्तुति के आधार परखा। मूल्यांकन के बाद समिति ने 3 सर्वश्रेष्ठ केस पेपर का चयन किया।

प्रशंसा समिति में GSSS पुरूवाला के कंप्यूटर साइंस लेक्चरर श्री विशाल कुमार, द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सैनी और विद्यालय की एकेडमिक्स निदेशिका श्रीमती अंजू अरोड़ा शामिल थीं। समिति के सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम पुरस्कार शानू सूद, द्वितीय पुरस्कार भारती चौहान और तृतीय पुरस्कार अंजू चौहान को प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री ललित शर्मा ने कहा कि CT और AI जैसे विषयों को स्कूल स्तर पर बढ़ावा देना विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सैनी ने सभी शिक्षकों, प्रतिभागियों और आयोजक टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाओं के आयोजन का आश्वासन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *