जंगल में शुक्रवार घास काट रही देवरानी जेठानी पर भालू का खतरनाक हमला,देवरानी की मौत,जेठानी घायल

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 13-09-2024

 

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा  की ग्राम पंचायत धिमला के अंतर्गत कलवारा जंगल में शुक्रवार घास काट रही दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया है। इस हादसे में देवरानी की मौत हो गई जबकि जेठानी गंभीर रूप से घायल हुई है।  जबकि, जेठानी को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया गया है। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मृतका की पहचान पिंकी देवी( 44) पत्नी सरनो राम गांव दलपा डाकघर बकाणी के रूप में हुई है। जबकि, भालुओं के हमले में ठांठी देवी (56 ) पत्नी लेहरु राम गांव दलपा डाकघर बकाणी के रूप में हुई है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

मृतका के भतीजे पवन कुमार पुत्र मान सिंह गांव टिकरेड़ी गांव बकाणी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:00 बजे उसकी चाचीयां ठांठी देवी और पिंकी देवी जोकि आपस में देवरानी और जेठानी है। घास काटने के लिए गांव के साथ लगते कलवारा जंगल में गई थी। सुबह अमूमन 10:00 बजे अचानक घात लगाकर बैठे भालुओं के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद बुरी तरह से लहूलुहान हुई महिलाओं ने जोर-जोर से चींखना-चिल्लाना आरंभ किया। जिनकी आवाज सुन कर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर भालुओं को शोर कर वहां से खदेड़ा।

घायलावस्था में उन्हें एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने पिंकी देवी को मृत करार दिया। जबकि, ठांठी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदर ने बताया कि भालुओं के हमले से एक महिला की मौत ओर एक महिला के चोटिल हुई है। बताया कि विभाग की ओर से प्राथमिकता के आधार पर मृतक के परिजनों को दस और घायल महिला को पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। बताया कि आगामी समय में मृतका का केस तैयार कर मृतका के परिजनों को निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *