रिपब्लिक भारत न्यूज़ 20 -11-2024
हिमाचल प्रदेश के मंडी से पांच किमी दूर एक कार हाईवे से उड़ती हुई एक घर की छत्त पर जा गिरी। इस हादसे में चार युवक घायल हुए हैं। मंडी शहर से पांच किमी दूर विंद्राबणी के पास यह घटना पेश आई है।
मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे एक कार मलोरी टनल के चंडीगढ़-मनाली फोरलेन से उछलकर रिटायर डीएसपी ब्रह्म दास के घर की छत पर जा गिरी। छत पर गिरने के बाद यह कार आंगन में आ गिरी।
आधी रात को धमाके की आवाज सुनते ही रिटायर डीएसपी बाहर निकले व शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इस बीच फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। हादसे में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।