रिपब्लिक भारत न्यूज़ 10-12-2025
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस को एक रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रुप के निदेशक डॉ. जोगिंदर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के जीवन के लिए ही नहीं, बच्चे आने वाले कल के लिए भी एक खतरा है।

आज के विद्यार्थियों को इसके बारे में जानने और जागरूक होने की जरुरत है। अगर आज प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में माफ ह्वा, पानी ये कोई भी संसाधन नहीं मिल पायेगा। सभी पर्यावरण प्रदूषण को प्रदूषण से बचाना जरूरी है ताकि आने वाली सुरक्षा सुरक्षित जीवन जी सके।

कंप्यूटर विज्ञान के सभी छात्रों ने पोस्टर, नारे, नारों के माध्यम से सभी को जागृत किया। रैली हिमालयन कैंपस से काला अंब तक निकल गई। रैली देखने वालो को ना केवल इनके महत्ताव के बारे में बताया गया बाल्की उन्हें प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए जागरूक भी किया गया। लोगों पर इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा। सभी छात्रों को भी पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास हुआ। आज का विद्यार्थी, कल का युवा है। उसकी जागृति समाज की जागृति है। हमें आज विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों की मुख्यधारा में लाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष सुश्री पूजा मिश्रा ने छात्रों को जिम्मेदार बनने की बात कही और अपने समाज को जागरूक करने के विषय में बताया। सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम को एक जिम्मेदारी की तरह समझा। ऐसे मौक उन्हें ज्यादा जागरूक और जिम्मेदार बनाते हैं।
