जोगिंद्रनगर में पीलिया बना जानलेवा, 27 वर्षीय युवक ने टांडा में तोड़ा दम, अब तक तीसरी मौत 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 03-08-2024

हिमाचल  प्रदेश केजोगिंद्रनगर में पीलिया  का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक पीलिये ने तीन लोगों की जान ले ली है। जबकि, करीब 150 लोग इस भयंकर बीमारी की चपेट में हैं।
आपको बता दें, जोगिंद्रनगर इससे पहले भी दो मौतें यहां पीलिया से हो चुकी हैं। जबकि, अब इस बीमारी ने घर के इकलौते बेटे की जान ले ली है। अब पीलिया से हो रही मौतों के चलते लोग भी सहम गए हैं।
जोगिंदरनगर में शनिवार को 27  वर्षीय अरुण की पीलिया से मौत हुई है। अरुण पीलिया से पीड़ित था, जिसके चलते उसे जोगिंदरनगर अस्पताल   में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते चिकित्सकों ने उसे कांगड़ा जिला स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। जहां उसने अंतिम सांस ली। अरुण कुमार घर का एकलौता बेटा था और जोगिंदरनगर शहर में व्यवसाय  करता था। उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *