ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल नाहन की अनिका ठाकुर ने 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पाया दसवां स्थान ..पुनरमूल्यांकन के बाद बढे अंक  

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 09-08-2024

सिरमौर जिला के नाहन स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल   की होनहार छात्रा अनिका ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक की परिक्षा में 700 में से 690 अंक अर्जित करके योग्यता सूचि में दसवां स्थान प्राप्त किया है ।

विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार पिछले शिक्षा सत्र 2023-24 की प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मैरिट सूचि में उनके विद्यालय की छात्रा अनिका ठाकुर मात्र दो अंकों से रह गयी थी। लेकिन जब पुनरमुल्यांकन करवाया गया तो इस छात्रा के दो अंक संस्कृत विषय में बढ़ गये, और उसे प्रदेश शिक्षा बोर्ड की योग्यता सूचि में स्थान मिल गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने बताया कि अनिका ठाकुर के तीन  विषयों गणित ,विज्ञान और कंप्यूटर साइंस में 100 मेँ से 100 अंक हिन्दी में 99 ,अंग्रेजी में 98 ,सामाजिक विज्ञान में 98 अंक अर्जित किये थे।

आज विद्यालय में प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रा को मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें  प्रदान की। विद्यालय में अनिका को आज सभी अध्यापकों ने खूब बधाई दी।

अनिका ठाकुर ने इस खास उपलवधि का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन और अध्यापकों की मेहनत को दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *