झील में तैरता मिला व्यक्ति का शव; शव को कब्जे में ले जांच में जुटी पुलिस 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 16-08-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस थाना जवाली के अधीन पौंग झील के बनाड़ा पत्तन में एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

इसके साथ ही पुलिस शव की शिनाख्त करवाने का भी प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  मछुआरों ने गुरुवार रात को झील में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना जवाली को दी गई।

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हासिल नहीं लग पाई।

खबर की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके साथ ही मृतक की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *