प्राचीन रघुनाथ मंदिर में स्थापित हुई संकटमोचन पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति  

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 03-09-2024

पांवटा साहिब हरि यमुना सहयोग समिति द्वारा यमुना के निमित हरि यमुना पथ परिक्रमा के अंतर्गत जन जागरण व यमुना पर्यावरण की जागरूकता के लिए यमुना किनारे 108 श्रीमद् भागवत कथाओं का आयोजन यमुनोत्री धाम से प्रयागराज तीर्थ व प्रयागराज तीर्थ से यमुनोत्री धाम तक किया जा रहा है।

इसी के चलते आज संकटमोचन पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ती स्थापना प्राचीन रघुनाथ मन्दिर रामपुरघाट में SDM गुरजीत चीमा द्वारा की गई। इसे विकास वालिया, राकेश कश्यप,  मदन शर्मा, अनिल शर्मा, हेमन्त गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रविंदर सिंघल, नीरज उदवानी, अरविन्द बंसल, मोहन गर्ग, नरिन्दर सैनी, अनुराग गुप्ता, दीपक गुप्ता, सतीश एवं समस्त रामपुर घाट वासियों ने आस्था भाव से स्थापित किया।

इस दौरान SDM गुरजीत चीमा ने बताया कि रघुनाथ मन्दिर एक प्राचीन मन्दिर है और ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्री राम भी यहाँ से हो कर गए है। ऐसे में अब श्री हनुमानजी जी सभी का संकट हरने के लिए यहाँ विराजमान हो गए है। इसमें पदम गर्ग द्वारा श्री सुन्दरकांड का पाठ भी किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *