शिमला रामकृष्ण परमहंस के मंदिर में पथराव,पुलिस कर्मियों सहित अन्य घायल 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 17-11-2024

शिमला में रामकृष्ण परमहंस आश्रम संपत्ति  विवाद गहरा गया है,जिसके चलते शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ,जिसके चलते हुए  पथराव के बीच पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

दरअसल रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पहले ब्रह्म समाज के अनुयाई रामकृष्ण परमहंस के मंदिर में पहुंच गए और दोनों पक्षों में बहस बाजी होती रही। उसके बाद देर रात एक बजे के आसपास एक पक्ष की ओर से महिला ने दूसरी और बैठे लोगों पर कुर्सी से हमला कर दिया। इससे मामला बिगड़ गया, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गमलों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें अनुयायियों समेत पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ब्रह्म समाज के अनुयायी रामकृष्ण परमहंस के मंदिर में प्रवचन सुनने के बाद वहां से जाने को तैयार नहीं हुए। इससे दोनों पक्षों में माहौल बिगड़ता चला गया, उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। रामकृष्ण परमहंस के अनुयायियों का आरोप है कि ब्रह्म समाज के अनुयायियों ने वहां कलश स्थापना  करने की कोशिश की उसके बाद ही ये बवाल मचा। विवाद के चलते मंदिर को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस  मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *