चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पति पहले ही नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 01-12-2024

कांगड़ा जिला के अंतर्गत  नूरपुर पुलिस ने भदरोया में एक महिला के घर से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद किया है। महिला से पकड़े गए चिट्टे  की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

इस संदर्भ में एसपी नूरपुर अशोक रतन  ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिस  पर पुलिस ने तुरंत महिला के घर में दबिश दी , जहां से 51 ग्राम हेरोइन बरामद की।जिकी कीमत 3 लाख से अधिक बताई जा रही है।

महिला की पहचान अल्का पत्नी राज कुमार निवासी गांव व डाकघर भदरोया तहसील इन्दौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने चिट्टे को जब्त कर उपरोक्त आरोपी महिला को गिरफ्तार  करके उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का पति राज कुमार पुत्र दौलत राम उर्फ सेठा भी नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। उसके खिलाफ हिमाचल-पंजाब में नशा तस्करी के 5 मामले दर्ज हैं। वर्तमान में राजकुमार जेल में बंद है। एसपी अशोक रतन ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *