रिपब्लिक भारत न्यूज़ 26-06-2024
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर के तहत झाकड़ी इलाके में गानवी के समीप सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल है। दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय राम लाल निवासी मोलागी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर (HP 25A-1850)कोटलु ज्यूरी से मोलागी की तरफ जा रही थी। इसमें राम लाल उसकी पत्नी राधादेवी पत्नी चालक अर्जुन और बगड़ू राम सवार थे। वाहन में रेत भरी हुई थी । वाहन जब गानवी के पास पहुंचा तो रेत लोड होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
चालक अर्जुन पत्थर रखने के लिए वाहन से उतर गया और इसी बीच वाहन तेजी से बैक होने लगा और वह सड़क से करीब 70 मीटर नीचे गानवी खड्ड में जा गिरा। हादसे में राम लाल की मौत हो गई और उसकी पत्नी व वाहन में दूसरा व्यक्ति घायल है। दोनों घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया